गंज मुरादाबाद कस्बे में रामलीला का मंचन मंगलवार से

0
15

बांगरमऊ,उन्नाव।गंजमुरादाबाद कस्बे की ऐतिहासिक श्रीराम लीला के भव्य मंचन का शुभारंभ आज मंगलवार से श्री गणेश पूजन के साथ होगा। 8 अक्टूबर को रावण दिग्विजय, मनु-सतरूपा और श्रीराम जन्मोत्सव, 9 अक्टूबर को बाल लीला, मुनि याचना, ताड़का वध और सुबाहु वध, 10 अक्टूबर को अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन और फुलवारी लीला, 11 अक्टूबर को धनुष यज्ञ, रावण बाणासुर संवाद और लक्ष्मण परशुराम संवाद, 12 अक्टूबर को भव्य नाटक, 13 अक्टूबर को श्रीराम बारात दोपहर एक बजे और रात्रि में वन गमन, 14 अक्टूबर को केवट संवाद, दशरथ मरण, भरत मिलाप, 15 अक्टूबर को सीताहरण, शबरी मिलन, बालि वध और लंका दहन, 16 अक्टूबर को रामेश्वर स्थापना, अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति, 17 अक्टूबर को मेघनाद वध, रावण वध व पुतला दहन तथा 18 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक का मनमोहक मंचन किया जाएगा। जबकि 19 अक्टूबर को विशाल मां भगवती का जागरण आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मंचन प्रतिदिन शाम 7 बजे से होगा। सफल मंचन के लिए नगर पंचायत कार्यालय की ओर से श्रीराम लीला मैदान की समुचित सफाई कराई जा चुकी है। श्री रामलीला समिति अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा ने नगर व क्षेत्र के भक्तों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here