सुरक्षा के बीच अदा हुई जुमे की नवाज, घाटमपुर एसीपी समेत मस्जिदों के बाहर पुलिसबल रहा तैनात, हाफिज ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की

0
104

संवाददाता,घाटमपुर।सर्किल क्षेत्र में जुमे की नमाज के चलते शुक्रवार दोपहर को घाटमपुर एसीपी ने पुलिस फोर्स के साथ गांव के विभिन्न मार्गों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया है। आई लव मोहम्मद के बैनर को लेकर हुए विवाद के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी है, जिसके चलते घाटमपुर, साढ़, सजेतीं, बिधनू में पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। सर्किल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन मस्जिदों के बाहर तैनात रहा। शांति पूर्ण ढंग से जुमे की नवाज संपन्न हुई है। घाटमपुर में हरी मस्जिद के हाफिज ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, इनके साथ उन्होंने नबी मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले व शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
कानपुर से आई लव मोहम्मद के बैनर को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी है। डीजीपी ने सभी अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ संवेदन शील इलाको में गश्त करने के निर्देश दिए थे। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली, कि घाटमपुर में नवाज के बाद कुछ युवक “आई लव मोहम्मद” के बैनर लेकर नगर में नारेबाजी करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर सकते है। इसके चलते कानपुर एडीसीपी साउथ योगेश कुमार, घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव समेत सर्किल फोर्स मस्जिदों के बहार तैनात रहा। यहां पर जुमे की नमाज के दौरान घाटमपुर नगर स्थित हरी मस्जिद, जामा मस्जिद, पतारा मस्जिद, जहांगीराबाद मस्जिद, रमईपुर मस्जिद, लालपुर सजेती समेत आदि मस्जिदों के बाहर भारी पुलिसबल तैनात रहा। घाटमपुर क्षेत्र में मस्जिदों के बाहर पुलिसबल तैनात रहा है। पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा का अहसास दिलाया है। क्षेत्र में सकुशल नवाज संपन्न हुई है।घाटमपुर नगर के पचखुरा मोहल्ला निवासी हरी मस्जिद के हाफिज मोहम्मद अहमद ने कानपुर एडीसीपी साउथ योगेश कुमार, घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह, एसीपी कृष्णकांत यादव को माला पहनाकर स्वागत किया, इसके बाद उन्होंने एसडीएम को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में नबी मोहम्मद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले व राज्य में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने लिखा है, कि हमारा मुस्लिम समाज सभी धर्मों के साथ मिलकर त्यौहार में शांति पूर्ण मनाया है। कुछ अराजक तत्वों के द्वारा मोहम्मद साहब के नाम को लेकर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here