मिशन शक्ति अभियान के तहत अचलगंज पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

0
106

उन्नाव।पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बीघापुर के पर्यवेक्षण में शनिवार को थाना अचलगंज पुलिस द्वारा ग्राम बेथर पंचायत भवन में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक थाना अचलगंज एवं अपराध निरीक्षक (प्रभारी मिशन शक्ति टीम अचलगंज) ने किया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।टीम द्वारा छात्राओं व महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड लाइन), 108 (एम्बुलेंस) और 102 (स्वास्थ्य सेवा) प्रमुख रहे।इसके अतिरिक्त महिलाओं को घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधान, साइबर अपराधों के खतरे और उनसे बचाव के उपायों पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।टीम ने बताया कि जनपद के प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित हैं, जहां महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श व शिकायत निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here