थाना बांगरमऊ पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

0
68

उन्नाव।आज समय करीब 19.50 बजे थाना बांगरमऊ पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम द्वारा थाना बांगरमऊ क्षेत्रान्तर्गत ताजपुर अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी पुलिस टीम द्वारा एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक पर सवार पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में की गयी मुठभेड़ में उक्त व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। जिसे मौके पर ही पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दो अन्य साथी बाइक लेकर भाग गये है जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। पूछताछ करने पर युवक द्वारा अपना नाम आकाश पुत्र ऋषिकांत निवासी ककेड़ी थाना सांडी जनपद हरदोई बताया गया तथा अपने साथियों के साथ कल दिनांक 03.10.2025 को थाना बांगरमऊ क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रा धर्मकांटा के पास राम जीवन पुत्र बिहारी लाल नि0 हैबतपुर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव के थैले से 76,000 हजार रुपये लेकर भाग जाने की बात स्वीकार की है। जिसके सन्दर्भ में थाना बांगरमऊ पर मु0अ0स0- 603/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। मौके से आकाश उपरोक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा चोरी किये गये 7200 रुपये नगद बरामद हुये है। अभियुक्त आकाश उपरोक्त पर जनपद उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, फतेहपुर एवं शाहजहांपुर में लूट, जहरखुरानी व चोरी सहित 12 मुकदमें दर्ज है।बांगरमऊ थाना पुलिस द्वारा घायल आकाश उपरोक्त को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here