मिशन शक्ति फेज 5 के तहत थाना बांगरमऊ पुलिस टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

0
21

उन्नाव।पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत थाना बांगरमऊ में ग्राम पंचायत मऊ में बालिकाओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।इस दौरान उन्हें 1090, 1076, 1098, 112, 102, 108 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को बताया गया कि कैसे वे इन नंबरों का उपयोग करके अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकती हैं।इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके पुलिस विभाग महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक और सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है।महिलाओं और बालिकाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here