संवाददाता,घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र गांव मढ़ा निवासी श्यामबाबू के 20 वर्षीय एकलौते बेटे लोकेंद्र सिंह ने अपने घर धन्नी के सहारे रस्सी से फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली घटना के समय परिजन गांव के बाहर दूसरे घर पर मवेशियों चारा पानी के लिए चले गए थे! शाम 6 बजे घर वापस पहुंचने पर जानकारी हुई! बेटे का शव फंदे पर लटकता परिजनों के होश उड़ गए! प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शराब का लती था मृतक अपनी दो बहनों में अकेला भाई था! दुःखद घटना से माता सुनीता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है!
इंस्पेक्टर सजेती अवधेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।