राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद कानपुर नगर ईकाई द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
20

कानपुर नगर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) तत्वावधान में कानपुर नगर जिला इकाई द्वारा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार आज 2 अक्टूबर दिन गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यतः यह कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय रूमा में सुबह 11:00 बजे संपन्न हुआ।
जिला प्रभारी अशोक गुप्ता और जिलाध्यक्ष पवन सिंह चौहान ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए “ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री” की जयंती पर उनको शत् शत् नमन करते हुए बताया कि उन्होंने सत्य,अहिंसा,सादगी और राष्ट्रवाद के मूल्यों पर जोर दिया, जो भारत के लिए प्रेरणा बने रहे जबकि गांधी जी ने स्वतंत्रता के लिए अहिंसक आंदोलन का नेतृत्व किया, जबकि शास्त्री जी ने “जय जवान, जय किसान” का नारा देते हुए सादा जीवन जीकर गरीबों की सेवा भी किया।
यह वृक्षारोपण कर हम उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दिया।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रभारी अशोक गुप्ता, जिला अध्यक्ष पवन सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सक्सेना,जिला सचिव रोहित वर्मा, उदय कान्त अवस्थी (स्टेट हेड ) व हर्षित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here