शस्त्र व शास्त्र दोनों धारण करे हिन्दू तभी सनातन व सनातनी रहेंगे सुरक्षित – विमल द्विवेदी

0
138

उन्नाव।आज उन्नाव में विजय दशमी व राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर ” नर सेवा – नारायण सेवा “के संस्थापक विमल द्विवेदी के कैम्प कार्यालय में “शस्त्र पूजन ” का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

शस्त्र पूजन कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्धान आचार्य वासू द्वारा वैदिक वान्त्रोच्चारण के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ,सदर विधायक पंकज गुप्ता ,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ,संस्था के संस्थापक व प्रखर हिन्दू वादी भाजपा नेता विमल द्विवेदी व प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी से कराया गया ।

विमल द्विवेदी ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस व शताब्दी वर्ष व असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजय दशमी पर विशाल व भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन नर सेवा नरायण सेवा समित उन्नाव द्धारा किया गया इस अवसर पर शस्त्रों का पूजन व प्रभू श्री राम जी की महा आरती की गयी । श्री द्विवेदी ने बताया कि भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले शस्त्र पूजन किया था, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। दशहरा के दिन शस्त्र पूजन का खास महत्व है।

उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रधान मंत्री मोदी द्धारा सिक्का जारी करने पर उन्हें संघ परिवार व स्वयं सेवको की ओर से आभार व्यक्त किया व सभी हिन्दू समाज से अपील की वो सनातन धर्म व स्वयं की रक्षा के लिए शस्त्र व शास्त्र दोनों धारण करे तभी वेधर्मियो से देश ,धर्म व समाज की सुरक्षा की जा सकती ।

इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी ,वीरांगना वाहनी अध्यक्ष ज्योति राजपूत ,नगर खंड कार्यवाह अवनीश तिवारी एके दीक्षित ,आर के दीक्षित ,योगेंद्र तिवारी ,राकेश राजपूत ,विकास सिंह ,सुनील भदवरिया,अखिल मिश्रा ,अलोक शुक्ला ,महेंद्र निषाद ,योगेश बाजपेई ,नीलमणि सिंह ,कल्पना त्रिवेदी ,दीपिका बाजपेई ,प्रियंका शुक्ला ,श्रद्धा बाजपेई ,अभिषेक तिवारी ,अनिल कुमार वर्मा ,धर्मेंद्र शुक्ला ,अनुभव बाजपेई ,गौरव गुप्ता ,शिव सेवक त्रिपाठी ,दीपा त्रिपाठी ,राघवेंद्र पांडेय ,विष्णु गुप्ता ,विकास तिवारी ,संदीप सिंह ,अमित तिवारी ,केतन अवस्थी ,मनीष अवस्थी ,अंशू शुक्ला अमूल्य बाजपेई सहित सैकड़ो राष्ट्र भक्तो ने शस्त्र पूजन कर सनातन धर्म ,देश व समाज की सुरक्षा का संकल्प लिया ।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here