बांगरमऊ,उन्नाव।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय श्री नरेश अग्रवाल जी के जन्मदिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। उनके समर्थकों ने केक काट दीर्घायु होने की कामना भी की। इस मौके पर नगर एवं जिला कार्यकारिणी में कई नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई ।
व्यापारी नेता व उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष शरद अग्रवाल के नेतृत्व में उनके निज प्रतिष्ठान पर आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के कई पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए । उपस्थित लोगों ने जन्मदिन के अवसर पर केक काटा व श्री अग्रवाल के शतायु होने की कामना करते हुए जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर संगठन को मजबूती और गति प्रदान करने के लिए बांगरमऊ नगर और जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। गिरीश वर्मा को जिला महामंत्री , राकेश चौरसिया को जिला उपाध्यक्ष तथा राहुल रस्तोगी को बांगरमऊ नगर अध्यक्ष, सूरज गुप्ता एवं राघव रस्तोगी को नगर महामंत्री , राजू गुप्ता ,आशीष गुप्ता ,दीपू शुक्ला को उपाध्यक्ष, अनुराग अग्निहोत्री ,चरण आधार शर्मा ,दीपू शुक्ला को मंत्री तथा सौरभ गुप्ता को मीडिया प्रभार का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर आशय रस्तोगी, अतुल रस्तोगी, बच्चा रस्तोगी दिलीप अग्रवाल,संदीप अग्रवाल, अमित गर्ग, अंकित अग्रवाल ,ज्ञान चंद्र कन्नौजिया, राजीव अग्रवाल, आशय अग्रवाल कमलेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, शिशिर गुप्ता सहित संगठन के समस्त सम्मानित पदाधिकारी एवं व्यापारी शामिल रहे।




