संवाददाता,घाटमपुर।समूचे देश में नवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया! पर्व के अंतिम दिन भोर पहर से ही नगर समेत आसपास क्षेत्र में स्थित विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड उमड़ी रही यहां शक्ति पीठों में श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर माता के स्वरूप के दर्शन किए। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्र के अनेकों देवी मंदिरों में भक्तों द्वारा खीर, पुआ, पूड़ी, बूंदी,हलुआ फल आदि के भंडारे का आयोजन किया गया। नगर स्थित मां कुष्मांडा देवी शक्ति पीठ, पतारा स्थित मां काली देवी शक्ति पीठ, नगेलिनपुर स्थित मां नगेली देवी मंदिर, भदरस स्थित मां भद्रकाली शक्ति पीठ, गंभीरपुर स्थित मां ज्वाला देवी टिकवापुर में नव स्थापित मां दुर्गा शक्ति पीठ में नवरात्रि के अंतिम दिन माता के स्वरूप के दर्शन करने के लिए तहसील क्षेत्र में स्थित शक्ति पीठों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही है। यहां सुबह चार बजे से भक्त माता के मंदिर में पहुंचकर माता के स्वरूप की पूजा अर्चना में लगे थे, मातारानी के भक्तों ने मंदिर में माता को चुनरी,सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, कलावा, भोग पान सुपाड़ी, नारियल मिष्ठान आदि चढ़ाकर मातारानी से अपने मनोरथ पूर्ण करने की कामना की है। नगर निवासी भक्त सत्यम सिंह, पूतु पांडेय, पंकज पाण्डेय, आशीष परमार, राजेश प्रजापति ने बताया कि आज से शारदीय नवरात्रि का समापन हो रहा है। ऐसे में भक्त माता के दर्शन कर अपनी अपनी मनोकामना मांग रहे है। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी हुई सभी मुरादे माता रानी पूर्ण करती है। कई जगहों पर देवी मंदिरों में भक्तों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि आज शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है ऐसे क्षेत्र में स्थित विभिन्न देवी मंदिरों में भक्त भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिरों में पुलिस बल के साथ ही पीएसी बल भी तैनात किया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों को सिविल पोशाक में भी लगाया गया है। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा है।
देखे फोटो।





