पुरवा,उन्नाव।सोमवार को विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित भाजपा पुरवा मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत बैठक में मुख्य अतिथि जिले के वरिष्ठ महामंत्री विपीन मिश्रा ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर बताया कि स्वदेशी अपनाओ ताकि भारत आत्मनिर्भर बन सके। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार लोधी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाओ तभी आत्मनिर्भर भारत होगा। इस अवसर पर भाजपा ब्लाक प्रमुख सतीश चौधरी, कमल कुशवाहा, रामखेलावन नेता, राजकुमार राजपूत, रविन्द्र रावत, अमित सोनी, रमेश कुशवाहा, राजू साहू, सभासद रंजीत लोधी, व मंडल एवं शक्ति केंद्र व बूथ अध्यक्ष रहे।




