सभागार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में एमसीडी स्क्रीनिंग एवं आभा ईद के संदर्भ में समस्त को एएनएम संगिनी एवं आशाओं के साथ समीक्षा बैठक की गई

0
68

पुरवा,उन्नाव।सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में बीसीपीएम इशहाक अली व बीपीएम शिवाकांत तिवारी के द्वारा प्रस्तुत किया गया कि जिले से आये ईकवच जिला समन्वयक गोविन्द तिवारी के द्वारा आभा आईडी बनाने मे हो रही समस्याओ पर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं पुरवा ब्लॉक मे कुल 162463 आभा बनाने के लक्ष्य है जिसके सापेक्ष मात्र 94015 आभा बनाये गए है जिसपर अधीक्षक डॉ दिनेश कुमार के द्वारा नाराजगी जताई गई। और सभी सीएचओ व एएनएम को चेतावनी दी साथ ही साथ समस्त संगनी को भी चेतावनी दिया कि अगर एक सप्ताह मे सुधार नहीं होती है तो सम्बंधित पर कार्यवाही किया जायेगा। साथ ही साथ एनसीडी स्क्रिनिंग की भी समीक्षा किया गया पुरवा ब्लॉक मे कुल 77730 लोगो का एनसीडी स्क्रिनिंग करने का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष मात्र 17707 लोगो का एनसीडी स्क्रिनिंग किया गया सबसे कम एनसीडी स्क्रिनिंग आयुष्मान आरोग्य मंदिर माझीगवा सदकू, टोपरा, ऊंचगव सानी, त्रिपुरारपुर एवं सेमरीमऊ मे किया गया है। जिस भी उपकेंद्र या आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर एक सप्ताह के अंदर सुधार नहीं होती है तो सम्बंधित पर कार्यवाही किया जायेगा। इस अवसर पर बैठक मे एएनएम रेखा, प्रियंका, अंजीता, लक्ष्मी, व सीएचओ सचिन कन्नौजिया, पुत्तम, रुपाली, स्वाति एवं संगनी सत्यवती, सुमन, छेदाना संजु आदि लोग मौजूद मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here