पुरवा,उन्नाव।निजी अस्पताल में इलाज का पैसा अदा न कर पाने से निराश पत्नी बीमार पति को वापस घर लेकर आ रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।शव लेकर घर पहुंची तो ससुरालीजनों मार डालने का आरोप लगाते हुए खूब खरी खोटी सुनाई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
भगत खेड़ा निवासी बृजलाल का 26 वर्षीय बेटा शुभम गाजियाबाद में मजदूरी करता था।मंगलवार की दोपहर बहू पूजा पति शुभम का शव लेकर अपने घर पहुंची।शुभम का शव देख परिजनों के होश उड़ गए।पिता बृजलाल ने बहू पूजा पर बेटे शुभम को मार डालने का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पिता बृजलाल ने बताया कि बेटे शुभम की दो वर्ष पूर्व मदारी खेड़ा निवासी पूजा से शादी हुई थी।होली के बाद वह अपने मायके चली गई थी।जबकि शुभम गाजियाबाद मजदूरी करने चला गया था।बेटा बहू के पास कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है।बृजलाल ने बहू पर बेटे को मार डालने का आरोप लगाया है।वही पत्नी पूजा ने बीमारी के चलते मौत होने की बात बताई है।पत्नी के अनुसार पति शुभम बीमार थे लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था और वह वहां भर्ती था जहां काफी पैसे खर्च हो गए थे किंतु अस्पताल द्वारा इलाज में आने वाले खर्च तथा अस्पताल का चार्ज मांगा गया। जिसे वह नहीं दे पाई जिसके चलते अस्पताल के लोगों ने उनका इलाज करने से इनकार कर उसे डिस्चार्ज कर दिया जिसके बाद वह ऑटो रिक्शा से लेकर उसको लेकर वापस गांव आ रही थी।जहां रास्ते में शुभम की ऑटो रिक्शा में मौत हो गई।शुभम की मौत से मां मेड़ाना,भाई सूरज बेहाल रहे।
कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।




