बांगरमऊ,उन्नाव ।क्षेत्र में आकाशीय बिजली ने जबरदस्त कहर ढाया। अलग अलग हुई घटनाओं में बिजली गिरने से जहां दो मकान में दरारें पड़ गईं जिसमे हजारों का नुकसान हुआ। वहीं दो अन्य स्थानों पर दो लोग आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर गम्भीर रूप से झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।
बांगरमऊ नगर व क्षेत्रों में आज सुबह काले उमड़ते मेघों के बीच हल्की बारिश के दौरान आकाश में बिजली के कड़कड़ाने की तेज आवाजे आने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से दो मकानों में भारी नुकसान हुआ। छत पर बनी अंटीया पर लगी स्टील की रेलिंग पर गिरी बिजली गिरने से एक घर का लिंटर टूट गया । दीवारों में दरारें आ गईं साथ ही घरेलू बिजली के उपकरण जल गए। इस हादसे में लाखों की क्षति बताई जा रही है । हालांकि गनीमत यह रही कि जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ । नगर के मोहल्ला सैयद् वाडा निवासी अनीस अहमद पुत्र अजीज खान,पड़ोसी शमशाद के मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई।मकान की तीसरी मंजिल पर बिजली गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके से मकान का लिंटर फटकर गड्ढे में बदल गया और दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। घर में लगे पंखे,फ्रिज,कूलर और वाशिंग मशीन फुक गई।हादसे के समय मकान में मौजूद पूरा परिवार बाल-बाल बच गया।
दूसरी घटना क्षेत्र अंतर्गत जिरिकपुर ग्राम के मजरा तन्नागाड़ा निवासी राजेश पुत्र रामौतार (50 ) के घर के बाहर नल से पानी लेकर आ रहे थे । इसी दौरान बिजली कड़की और अधेड़ जमीन पर गिर गए.परिजन तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
दूसरी घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बेहरी पुरवा निवासी ममता पत्नी प्रताप सिंह ( 30)जानवर बाधने जा रही थी ।इस दौरान बिजली गिरने से वह घायल हो गई।
देखे फोटो।





