घाटमपुर में फांसी लगा युवक ने दी जान, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

0
114

संवाददाता,घाटमपुर। थाना क्षेत्र के धौकलपुर गांव में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शव फंदे पर लटकता देखा तो परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि युवक की आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के धौकलपुर गांव निवासी 38 वर्षीय राकेश मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था, युवक ने मंगलवार सुबह घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक का शव फंदे पर लटकते देखा तो परिजनों ने फोनकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने परिजनो से घटना की जानकारी जुटाने के साथ फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल में कुछ हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवारजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। हालांकि युवक के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here