आर के एजुकेशन शिवली मे नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने नव देवी स्वरुप झांकी प्रस्तुत की

0
117

शिवली,कानपुर देहात। कस्बा शिवली स्थित आरके एजुकेशन सेंटर में नवरात्र एवं दशहरा के पावन पर्व पर मंगलवार को बच्चों ने नव देवी एवं भगवान राम की झांकी प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक द्वारा देवी स्वरूप बच्चों की पूजा अर्चना कर आरती की गई।
नवरात्र एवं दशहरा महोत्सव के पावन अवसर पर नगर पंचायत शिवली में स्थित आर के एजुकेशन सेंटर में मंगलवार को नन्हे मुन्ने छात्र व छात्राओं द्वारा नव देवी का स्वरूप धारण कर झांकी प्रस्तुत की गई जिसे देख वहां मौजूद लोग मंत्र मुक्त हो गए। विद्यालय के प्रबंधक रामकुमार शुक्ला व उनकी पत्नी राम कुमारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनकी आरती की। गांधी जयंती के पर्व को लेकर गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात दशहरा के पावन पर्व को लेकर बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन कर बच्चों द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत दर्शीयी गई ।इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी प्रियंका त्रिवेदी,शिक्षिका कुमारी मनीषा द्विवेदी ,नीतू चतुर्वेदी, प्रिया दीक्षित, वंदना यादव, सोनम, सोनाली, आकांक्षा, गौरी, पारुल ,मानसी ,आदित्य, हरिओम तिवारी तथा निशू, नंदू व सुनील मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here