अमौली,फतेहपुर।चांदपुर थाना क्षेत्र के सरहन बुजुर्ग गांव के बाहर अमौली रोड सड़क के किनारे खेत पर रविवार की भोर पहर तकरीबन 5 बजे ललित वर्मा 35 वर्ष पुत्र अशोक वर्मा का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक ललित शनिवार को झलियन गांव में देर शाम भंडारा में गया था।देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन करते हुए रात्रि तक फोन लगाते रहे लेकिन फोन बंद जाने से कोई बात न हो सकी थी। सुबह भोर पहर आने जाने वाले राहगीरों ने खेत पर पड़ी गाड़ी और मृत अवस्था में पड़े युवक को देख आने जाने वाले लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया।मृतक की पहचान होने पर परिजन और स्वजन मौके पर पहुंचे तो पहचान कर रोने बिलखने लगे।स्वजनों का कहना है कि किसी से कोई रंजिश नहीं थी।जिस तरीके से शरीर के ऊपरी भाग सिर पर चोटे दिख रही है।मृतक की पत्नी ऊषा और स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है।मृतक के दो बेटियां आरबी 4 वर्ष,पल्लवी 6 वर्ष है।घटना की जानकारी पुलिस को होने पर घटना स्थल में पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।मामले को संदिग्ध देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर वारदात के बाद घटना स्थल में क्षेत्राधिकारी जाफरगंज,एडिशनल एसपी ने निरीक्षण कर परिवारीक जनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
देखे फोटो।





