बांगरमऊ,उन्नाव।नगर के एक परोपकारी नागरिक ने चिकित्सीय परीक्षण हेतु मरणोपरांत अपना शरीर दान कर देने की शपथ ली है। इस पुनीत कार्य के लिए युग दधीचि देहदान संस्थान ने श्री रस्तोगी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नगर के मोहल्ला नौनिहाल गंज संडीला मार्ग निवासी अरुण कुमार रस्तोगी ने युग दधीचि देहदान संस्थान के माध्यम से राष्ट्रहित में संचालित इस सदी के पवित्र एवं अनूठे आंदोलन युग दधीचि देहदान अभियान के अंतर्गत मरणोपरांत अपने पार्थिव शरीर को चिकित्सीय शोध हेतु समर्पित करने की शपथ ली है। इस पुनीत कार्य के लिए संस्थान के संस्थापक मनोज सेंगर के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पौत्री नंदिता मिश्रा द्वारा तमाम गणमान्य नागरिकों के समक्ष श्री रस्तोगी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।




