मिशन शक्ति फेज-5: महिला थाना पुलिस टीम ने महिलाओं को जागरूक किया

0
95

उन्नाव।महिला थाना पुलिस टीम के द्वारा थाना गंगाघाट व थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एक महत्वपूर्ण चौपाल लगाई। इस चौपाल में महिलाओं को शक्ति दीदी अभियान के तहत उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई और उन्हें जागरूक किया गया।

महिलाओं और छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें नारी सुरक्षा और नारी सम्मान शामिल हैं। इसके अलावा, उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनमें यूपी 112, 1090, 1076, 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 और 108 शामिल हैं।

कार्यक्रम में महिलाओं को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम महिला थाना जनपद उन्नाव के इस प्रयास से ग्राम की महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग हो रही हैं।

कार्यक्रम में परिवार परामर्श केंद्र समिति प्रभारी डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। महिला थाना प्रभारी श्रीमती रेखा सिंह,उ0नि0 कंचन, हे0का0 कंचन देवी, म0आ0 अंशु त्यागी, म0आ0 सुहावना तोमर, म0आ0 लक्ष्मी सिंह, म0आ0 मोना त्रिपाठी द्वारा हेल्पलाइन नंबरों की संपूर्ण जानकारी प्रदान दी गई। इसके अलावा, मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।

इस चौपाल में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं को साझा किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो रही हैं। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना पुलिस टीम के इस प्रयास से महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here