संवाददाता,घाटमपुर।रेउना थाना क्षेत्र के कोरों गांव में शनिवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर एक बबूल के पेड़ पर लटकता मिला।सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने पेड़ पर शव को लटका देखा,मृतक की पहचान मोहित ठाकुर पुत्र स्व. शिवपाल सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मृतक के भाई मनोज ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची रेउना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिलास्पताल कानपुर घटनास्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक जांच-पड़ताल की है।
देखे फोटो।





