बांगरमऊ, उन्नाव।ब्लॉक संसाधन केंद्र मियागंज में परिषदीय विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की माह सितम्बर 2025-26 की समीक्षा बैठक खंड शिक्षा अधिकारी मनींद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान मियागंज ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
बैठक में बी ई ओ ने सभी प्रधान शिक्षकों को विद्या समीक्षा केंद्र का टोल फ्री नंबर अंकित करने, विकसित और समर्थ उत्तर प्रदेश कार्यक्रम तथा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय एप पर शत प्रतिशत पंजीकरण कराए जाने के निर्देश प्रदान किए। पूर्व निर्धारित एजेंडा बिंदुओं के तहत ऑपरेशन कायाकल्प, सामुदायिक सहभागिता, निपुण भारत मिशन, समेकित शिक्षा और बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बेसिक शिक्षा विभाग के समक्ष आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित शिक्षकों ने इस संबंध में अपने सुझाव साझा किए। बैठक में ए आर पी दीप नारायण त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में शिक्षक संदर्शिकाओं और अन्य शिक्षण सामग्रियों का प्रत्येक शिक्षक द्वारा दैनिक शिक्षण में शत प्रतिशत प्रयोग किया जाना है। ए आर पी अभिषेक के द्वारा बैठक में विभिन्न प्रधान शिक्षकों द्वारा शिक्षक डायरी के महत्व,प्रिंट रिच मटेरियल, गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के साथ छात्र उपस्थिति बढ़ाए जाने हेतु अपने अनुभव साझा किए गए। बैठक में अन्य विभागीय कार्यों में यू डायस के अंतर्गत अपार आईडी, डीबीटी में खाता सीडेड की स्थिति, बालवाटिका संचालन, जर्जर भवन की सूचना, नवीन आधार पंजीकरण, दीक्षा एप के नियमित प्रयोग, निपुण लक्ष्य एप नियमित रूप से छात्र आंकलन इत्यादि की प्रगति पर भी चर्चा की गई। बैठक में शिक्षक करम सिंह, शिव कुमार तिवारी, नैमिष कुमार, ऋषभ, सचिन सिंह, नरेंद्र पाल, सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।




