उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने मजदूरों को कुचला; 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

0
65

उन्नाव।लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बैरियर लगा रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 4 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन गंभीर घायल हैं।दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।यह भीषण सड़क हादसा शनिवार सुबह बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ है।उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना प्रभारी मुन्ना सिंह ने बताया कि हरियाणा नंबर की एक कार बेकाबू होकर बैरियर लगाने का काम कर रहे श्रमिकों के बीच जा घुसी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और यूपीडा कर्मियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को औरास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे में मृत और घायल श्रमिक आसपास के गांवों के ही बताए जा रहे हैं। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चक्का जाम कर दिया। जाम लगने से कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइन लग गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। ग्रमीणों को न्याय दिलाने और मुआवजे का भरोसा दिलाया गया।गंभीर हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और यूपीडा के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।कार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।बेहटा मुजावर थाना इंचार्ज मुन्ना सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीण आक्रोशित हैं और उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here