बांगरमऊ उन्नाव।आज शुक्रवार ब्लाक सभागार बांगरमऊ में गंजमुरादाबाद ब्लाक एवं बांगरमऊ ब्लाक के संयुक्त प्रधान,रोजगार सेवक,पंचायत सचिवो के साथ सहकार से समृद्धि एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान -2025 के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार का जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह ने स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीकान्त कटियार ने बताया कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह जी एवं प्रदेश सहकारिता मंत्री जे.पी.एस राठौर जी के नेतृत्व में सहकारिता विभाग आज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसलिए हम सब लोगों को अधिक से अधिक किसानों को सदस्य बनाकर उन्नाव का एक नया कीर्तिमान प्रदेश में स्थापित करना है। अभी पिछले वर्ष सदस्यता अभियान चालू हुआ था। जिसमें प्रदेश में उन्नाव चौथे स्थान पर आया था। लेकिन अबकी उन्नाव प्रथम स्थान पर करना है।
अरुण सिंह ने बताया है कि इस सरकार में उन्नाव बैंक घाटे से उबरकर फायदे में पहुंची है।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह,बांगरमऊ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुनलाल दिवाकर,क्रय विक्रय पूर्व अध्यक्ष मोनू सिंह,जिला सहकारी संघ चेयरमैन पुत्तीलाल गौतम मौजूद रहे।




