विकास खण्ड नवाब गंज के ग्राम केवाना में आयोजित हुई मिशन शक्ति-5,महिला सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन की जागरूकता व संवाद से जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण से संबंधित जन चौपाल

0
136

उन्नाव।आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में माननीय विधायक मोहान श्री ब्रजेश रावत जी की उपस्थिति में विकासखंड नवाबगंज के राजस्व ग्राम केवाना में महिला सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन के दृष्टिगत मिशन शक्ति 5 के कार्यक्रम व संवाद करके जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण से संबंधित जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर चौपाल में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं समाज कल्याण महिला कल्याण आईसीडीएस राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बेसिक शिक्षा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा चलाई जा रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियों कार्यक्रमो विषयक लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर जिला अधिकारी ने जानकारी ली । कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी ने आईसीडीएस विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई एवं अन्न प्राशन कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली भेंट कर साथ ही नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति 5 की दृष्टिगत महिला सशक्तिकरण जागरूकता स्वालंबन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राष्टीय आजीविका मिशन की महिलाओं बीसी सखी बैंक सखी विद्युत सखी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर । कहा की यह महिलाएं अधिकारियों की सैलरी से भी ज्यादा प्रतिमाह कमाई कर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनी है हमें इन महिलाओं की सीख लेनी चाहिए । ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होकर एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से महिला सशक्तिकरण सुरक्षा स्वालंबन को समर्पित है । कहा सरकार द्वारा महिलाओं के सुरक्षा सम्मान स्वालंबन के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं महिलाएं जागरुक होकर उनका लाभ लें ।वह किसी भी स्थिति में पुरुषों से कम नहीं है। कहा की सरकार कन्या के जन्म से लेकर विवाह तक की अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है । लैंगिक असमानता दूर करने के लिए अनेक प्रयास सरकार कर रही है। कहा की महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अनेक हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं उन पर शिकायत करें ।पुलिस विभाग द्वारा महिला बीट आरक्षी तैनात किए गए हैं कोई भी महिला उनसे शिकायत दर्ज करा सकती है त्वरित निस्तारण किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश जी ने महिला सुरक्षा सम्मान और महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लिए पुलिस विभाग द्वारा की महिला सुरक्षा अधिकारों स्वालंबन के लिये जगह-जगह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र बनाए गए हैं महिला बीटों की तैनाती की गई है यदि महिला संबंधी कोई भी शिकायत है तो वह करें उन पर त्वरित निर्णय लेकर कठोर कार्रवाई की जाएगी । महिला अपराध हमारी प्राथमिकताएं हैं अपराधी को ऐसी सजा मिलेगी की नजीर बनेगी प्रत्येक महिला शक्ति केंद्रों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं इन हेल्पलाइन नंबरों पर भी शिकायत करें त्वरित शिकायत का निस्तारण किया जाएगा।
माननीय विधायक जी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के तहत चलाए जा रहे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियों कार्यक्रमों की वृहद स्तर पर जानकारी देने के लिए मिशन शक्ति 5 के तहत यह चौपाल आयोजित हुई है सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अनेक योजनाएं व महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अनेक हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं महिलाएं आगे आकर इन योजनाओं का लाभ लें। कहा कि सरकार आपको सशक्त करने के लिए अनेक तरह से प्रयास कर रही है कन्या के जन्म से लेकर विवाह तक की योजनाएं चला रखी है महिलाओं को परेशान होकर अब गर्भ को नष्ट करने की जरूरत नहीं है। कहा बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं बेटी को अच्छी शिक्षा दें बेटी को कभी भी गर्भ में ना मारे गरीब हो को परेशान होने की जरूरत नहीं है । मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृति राज ने कहा कि मिशन शक्ति 5 , 3 चरणों पर आधारित है महिला सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन। महिला सुरक्षा के तहत उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है महिला अपराध पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है दोषी व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है ।कहा कि हमारी महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक होंगी। एक सशक्त समाज तभी बन सकता है जब महिलाएं सशक्त हों। आप लोग सशक्त होकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनकर एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण करें आप लोगों को सुरक्षित वातावरण मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है देश को एक सुरक्षित और स्वस्थ्य समाज की जरूरत है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के *जिला सूचना कार्यालय -उन्नाव* तहत बेटियों के तहत हर स्तर पर सरकार ध्यान रख रही है। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की जा रही है पोषण पोटली वितरित की जा रही है मेडिकल चेकअप किया जा रहा है वृद्धावस्था में पेंशन की सुविधा दी जा रही है इस प्रकार अनेक आर्थिक गतिविधियों के तहत सशक्त कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी उपनिदेशक कृषि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपने-अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित उपस्थित ग्रामीण जनों को जानकारी दी ।साथ ही उप जिला अधिकारी हसनगंज श्रीमती प्रज्ञा पांडे ने तहसील द्वारा जन सामान्य के लिए दी जा रही राजस्व विभाग से संबंधित सुविधाओं के बारे में गंभीरता से जानकारी दी। इस अवसर पर वृद्धा विकलांग विधवा पेंशन योजना, आधार ,किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आयुष्मान योजना फेमिली आई डी सहित अनेक योजनाओं में लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्रामीण वासियों की पेंशन आवास साफ सफाई आयुष्मान ग्रामीण विकास की शिकायतों को सुना और आश्वसन देकर संबंधित को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिया।
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह जिला विकास अधिकारी श्री देव चतुर्वेदी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / खण्ड विकास अधिकारी नवाब गंज श्री सौर सिंह अरोड़ा, उप जिलाधिकारी हसनगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपनिदेशक कृषि जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जिला कृषि अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी बड़ी संख्या में ग्राम के युवा महिला बुजुर्ग ग्रामीण वासी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here