संवाददाता,घाटमपुर। थाना क्षेत्र स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी।महिला एसआई ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने छत्राओं को अपने मौलिक अधिकारों के बारे में बताया कहा यदि आते जाते रास्ते मे कोई उन्हें परेशान करें तो तुरंत 1090 पर कॉल कर जानकारी दे महिला पुलिस उनकी सुरक्षा करेंगी।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के नगर स्थित मां कूष्मांडा देवी शक्ति पीठ में महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत घाटमपुर पुलिस ने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें स्वालंबी होने के बारे में बताया घाटमपुर थाने में तैनात महिला एसआई नेहा यादव ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया कहा कि यदि रास्ते मे कोई उन्हें आने जाने में परेशान करता हो तो वह वूमेन पॉवर 1090 पर फोनकर उसकी जानकारी दे सकती है। जिससे पुलिस शोहदों पर कार्रवाई कर सके! महिला दरोगा नेहा यादव ने बताया कि अब महिलाएं पुरुषों से कम नही है। आज महिलाएं भी हवाई जहाज उड़ा रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि छात्राओं को महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत उनके अधिकारों की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है, कि आने जाने में कोई परेशान करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।
मिशन शक्ति के तहत रेउना में शारदा प्रताप विद्या मंदिर में पहुंची महिला सिपाही ने छात्र व छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। बताया कि रास्ते में कोई परेशान करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दे। पुलिस एंटी रोमियो अभियान के तहत कार्रवाई करेंगी। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। सजेती थाना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके सुरक्षा अधिकारों व स्वालंबी बनाने की विस्तृत जानकारी दी जा रही है ! सजेती महिला थाना की एस आई पूजा यादव ने सजेती के ही चन्द्ररानी स्कूल पहुंचकर छात्राओं को उनके अधिकारों की बृहद जानकारी देते हुए महिला संबंधी सभी हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक करते हुए महिला अधिकारों को समझाते हुए बताया कि महिलाएं भी पुरुषों से किसी मायने में कम नहीं है! साथ ही महिला पर स्वालंबन के बारे मे बृहद जानकारी दी।
देखे फोटो।





