कानपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा लाला लाजपत राय चिकित्सालय के लेक्चर हॉल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षौल्लास पूर्वक मनाया गया । इस वर्ष की थीम “थिंक हेल्थ थिंक फार्मासिस्ट” रही नगर में कार्यरत फार्मासिस्ट , सेवानिवृत्ति एवं प्रशिक्षु फार्मासिस्ट ने प्रतिभाग किया।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय काला ने फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ अजय कुमार शर्मा व हैलेट के प्रमुख अधीक्षक डॉ आरके सिंह, एसीएमओ डॉ अमित रस्तोगी की गरिमा में उपस्थित में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के पहले प्रदेश अध्यक्ष सूर्य कुमार वर्मा तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह तथा प्रदेश के वर्तमान महामंत्री राजेंद्र सिंह पटेल ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मेसी के योगदान पर प्रकाश डाला। फार्मेसी के विभागाध्यक्ष अजय शर्मा ने औषधीयो के बारे में नवीनतम जानकारी दी तथा सेवानिवृत्ति साथियों को प्रतीक चिन्ह देखा सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से नागेंद्र वाजपेई, ओमप्रकाश वर्मा, विवेक यादव,देवेंद्र वर्मा, राजीव पाल, विनोद कनौजिया, हिमांशु कटिहार, प्रतीक मिश्रा , निधि सचिन,सीमा कटिहार, अर्चना सचान, विकास सचान, सी बी सचान, जेपी प्रजापति, विनय सचान, के के त्रिपाठी,विकास सचान, समेत समस्त फार्मासिस्ट मौजूद रहे।




