स्तन कैंसर से डरें नहीं, जागरूक बनें

0
40

कानपुर। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जच्चा-बच्चा अस्पताल में महिलाओं के लिए स्तन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान एवं स्तन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. संजय काला एवं उप प्राचार्या डॉ. ऋचा गिरी , प्रमुख अधीक्षक डॉ आर के सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रेनु गुप्ता, नोडल ऑफिसर डॉ नीना गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ रेनू गुप्ता ने बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसरों में सबसे प्रमुख है जो कि 100 में से लगभग 32 महिलाओं मे होने की संभावना होती है। किंतु यदि इसकी पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाए तो इसका उपचार पूरी तरह संभव है। वही डॉ शैली अग्रवाल ने महिलाओं को स्तन स्व परीक्षण की तकनीक की जानकारी दी और कहा कि प्रत्येक महिला हर माह स्व-परीक्षण अवश्य करें और किसी भी असामान्य परिवर्तन जैसे गांठ, सूजन, त्वचा में बदलाव, रक्त / तरल स्राव या लगातार दर्द की स्थिति में तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। कार्यक्रम के अंत में डॉ प्रीति त्यागी द्वारा उपस्थित महिलाओं से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं समय-समय पर जांच कराने का संकल्प दिलवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नोडल डा. नीना गुप्ता, डॉ दिव्या त्रिपाठी, डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ सुचिता त्रिपाठी डॉ पंखुड़ी जायसवाल ,डॉ. फरहीन सिद्दिकी, डॉ. फातिमा उपस्थित रहीं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here