शिवली,कानपुर देहात।शिवली कोतवाली क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर गांव निवासी श्रवण कुमार की पुत्री शांति बीते बुधवार की शाम गांव के बाहर स्थित सागौन के बगीचे में शौच के लिए गई थी। तभी क्षेत्र के ही मैथा मारग गांव निवासी करन सिंह पुत्र लाल सिंह बगीचे में पहुंच गया था और उसने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के बाद दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी और शव वही बाग में छोड़कर अपने घर चला गया था। करन सिंह ने अपने एक साथी से ग्राम प्रधान को किशोरी के थप्पड़ मारने से उसके बेहोश होने की जानकारी दी थी। ग्राम प्रधान द्वारा जानकारी दिए जाने पर आरोपित युवक को लेकर किशोरी के माता-पिता बाग के पास पहुंचे थे जहां किशोरी का शव पड़ा मिला था। दलित किशोरी की हत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाए जाने से इनकार कर दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के समझाने बुझाने के बाद परिजन शव उठने के लिए राजी हुए थे। शिवली पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही हत्या आरोपी करन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था इसके पश्चात आरोपित करन सिंह को इंस्पेक्टर अपराध शीलेंद्र सिंह यादव तथा मैंथा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ तमंचा व मोबाइल फोन बरामद करने के लिए रात करीब 1:00 बजे राम गंगा नहर पटरी पर केसरी निवादा गांव के पास स्थित गगनी देवी मंदिर के पास लेकर पहुंचे जहां हत्यारोपी युवक करन सिंह ने तमंचा उठा भागने की फिराक में पुलिस पर फायर झोंक दिया लेकिन पुलिस कर्मी बाल बाल बचे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी युवक के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर अपराध शीलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी करन सिंह के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन व 315 बोर का तमंचा एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।




