बांगरमऊ उन्नाव ।प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण के अंतर्गत नगर के सुभाष इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा , सम्मान तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए टिप्स दिए गए।
सीओ संतोष कुमार सिंह ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा संबंधी अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी छात्रा के साथ कोई भी व्यक्ति गलत हरकत करता है तो छात्राएं छिपाएं ना ।बिना संकोच के सरकार द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें। जिससे तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं / छात्राएं 1090 ,1098 , 112 एवं 181 जैसे नंबरों का प्रयोग कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाना है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने, किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज़ उठाने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक छात्रा को नोटबुक और पेन वितरित किए गए।जिससे उनके शैक्षिक विकास में भी सहयोग मिल सके। कार्यक्रम में विद्यालय की लक्ष्मी , रानी ,अनीता, अंकिता ,पूनम , अर्चना , सुनीता, सुमन व नीतू आदि छात्राएं एवं शिक्षकगण व मिशन शक्ति टीम के सदस्यगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
देखे फोटो।





