शिवली,कानपुर देहात। 22 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 12 वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया था उक्त मामले में बालिका के पिता द्वारा युवक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। कोतवाली के अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी यश कुमार पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश निवासी बैरी बस्ता को गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर बैरी तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




