भाजपा कार्यकर्ताओ ने धूमधाम से मनायी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

0
108

शिवली,कानपुर देहात। मैथा तहसील क्षेत्र में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। भाजपाइयों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में अरशदपुर गांव में जयंती समारोह का आयोजन कर धूमधाम के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।
बताते चलें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन कर्ता भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करने वाले देश में एकात्म मानवतावाद विचारधारा प्रस्तुत करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को मैथा तहसील क्षेत्र के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम के साथ मनाई गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष योगराज राजपूत के नेतृत्व में अरशदपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जयंती समारोह का आयोजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान योगराज राजपूत ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां की वह समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। वर्ष 1916 में आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक एवं जनसंघ नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म मथुरा के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। लखनऊ से वर्ष 1948 में पांचजन्य का प्रकाशन शुरू किया था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री बंटी चौहान बूथ अध्यक्ष मुरली वर्मा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here