कानपुर।काशी ज्वैलर्स अपनी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए ‘शी बाय काशी ब्रांड का 26 सितंबर को भव्य शुभारंभ होगा काशी ज्वैलर्स की गणना विगत 70 वर्षों से भी अधिक की विरासत के साथ भारत में सर्वश्रेष्ट एवं विश्वसनीय ज्वैलर्स में की जाती है द्वारा अपने नया डायमण्ड ज्वैलरी ब्राण्ड ‘शी बाय काशी का शुभारम्भ स्वरूप नगर स्थित भव्य शोरूम में किया गया यह जानकारी ‘शी बाय काशी के मेनेजिंग पार्टनर एवं संस्थापक श्रेयांश कपूर तथा ‘शी बाय काशी की पार्टनर एवं सह संस्थापिका डा० देविका कपूर ने दी। ज्ञातव्य है कि काशी ज्वैलर्स पिछले सात दशकों से परंपरा, गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक रहा है। अब उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ‘शी बाय काशी’ के जरिए एक ऐसा संग्रह प्रस्तुत किया जा रहा है जो हर महिला को समर्पित है। ‘शी बाय काशी का उद्देश्य आधुनिक महिला की पहचान, स्वतंत्रता और आत्म-अभिव्यक्ति को न केवल स्वीकार करना बल्कि उन्हें खूबसूरती से सजाना भी है। ‘शी बाय काशी’ की परिकल्पना इस विचार पर आधारित है कि गहने केवल त्योहारों या खास मौकों तक सीमित नहीं होने चाहिए। वे हर महिला की रोजमर्रा की जिंदगी, उसकी मेहनत, उसके सपनों और उसकी आजादी का प्रतीक होने चाहिए। यह ब्रांड नारीत्व के हर रंग सादगी, शक्ति, आत्मविश्वास और लालित्य को सहेजता है प्रत्येक आभूषण प्राकृतिक हीरों से निर्मित होता है, जो उत्कृष्टता और कालातीत सुंदरता को दर्शाता है। ₹ 4,999 से शुरू होने वाली कीमतों के साथ, यह संग्रह हर महिला की पहुंच में है जो रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन सके। हीरा न केवल सौंदर्य बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को भी महत्व देते है। यह गहने केवल सजावट नहीं हैं. बल्कि हर महिला की पहचान, उसके आत्मविश्वास और उसके सपनों को जीने की प्रेरणा हैं। शी बाय काशी के मेनेजिंग पार्टनर एवं संस्थापक श्रेयांश कपूर ने बताया कि दशकों से काशी ज्वैलर्स अपने ग्राहकों की खुशियों का हिस्सा रहा है। शी बाय काशी के जरिए, हम कुछ ऐसा बनाना चाहते है जो हर दिन को भी खास बना सके। यह केवल आभूषण नहीं, बल्कि आत्म-विश्वास, और अपनी पहचान की जीने की कला है।” शी बाय काशी की पार्टनर एवं सह संस्थापिका डा० देविका कपूर ने बताया कि “एक महिला डिज़ाइनर के रूप में, मैने शी को दिल से गढ़ा है यह संग्रह हर महिला की व्यक्तिगत यात्रा का साथी है। हर टुकड़ा हल्का, प्रामाणिक और ऐसा डिज़ाइन किया गया है कि वो उसकी अपनी कहानी कह सके।” ‘शी बाय काशी’ का शुभारंभ केवल एक नए ब्रांड का उद्घाटन नहीं है यह एक सोच है जो महिलाओं के हर रूप, हर दिन और हर सपने का सम्मान करती है। यह संग्रह लालित्य को आत्म-अभिव्यक्ति के साथ जोड़ता है. और सौंदर्य को सहजता से परिभाषित करता है।




