मेरा युवा भारत (माय भारत) कानपुर नगर के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती पर गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

0
153

सरसौल,कानपुर।मेरा युवा भारत (माय भारत) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार कानपुर नगर के द्वारा बृजलाल वर्मा मेमोरियल महाविद्यालय रेलवे स्टेशन सरसौल के परिसर में दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती के अवसर पर गोष्ठी और निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के प्रथम चरण में , डॉक्टर विजय रत्ना तोमर के द्वारा , दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात मां सरस्वती और, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया,इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और आदर्शों को युवाओं के बीच प्रसारित करना था।

*कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:*

– गोष्ठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।
– निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए।
– प्रतियोगिता के विजेताओं को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

*विजेताओं की सूची:*

– अमन प्रताप सिंह – प्रथम स्थान
– अंशिका – द्वितीय स्थान
– अविका अग्निहोत्री – तृतीय स्थान

कार्यक्रम में उपस्थित रहे, ब्लॉक प्रमुख, डॉ विजयर रत्ना तोमर,प्रधान संघ अध्यक्ष,अरुण तोमर, प्राचार्या,डॉ. उमा रानी मिश्रा, अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, सत्यार्थ विक्रम, मेरा युवा भारत कानपुर से हिमांशु कुमार मिश्रा, सतीश कुमार वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि,अजय प्रताप सिंह,
शिवम सिंह, बजरंग शरण तिवारी,शिवम गुप्ता, अमित कुमार, अविनाश द्विवेदी ,आकांक्षा शुक्ला
विभिन्न युवा मंडल के लोग उपस्थित रहे
कार्यक्रम का महत्व:

यह कार्यक्रम न केवल पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को प्रसारित करने में सफल रहा, बल्कि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरित करने में भी सफल रहा। इस तरह के आयोजनों से युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा मिलता है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here