उन्नाव।जिला अस्पताल गेट नंबर 2 पर जांच केंद्र में तैनात सिक्योरिटी गार्ड रामनरेश प्रजापति जो लगभग 1 वर्ष से कार्यरत है जांच केंद्र में ड्यूटी के साथ-साथ समाज सेवा में भी महारथ हासिल किए हुए हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग अस्पताल में खून की जांच के लिए लंबी कतार में खड़े होकर जांच करने में व्यस्त रहते हैं, वहीं सिक्योरिटी गार्ड रामनरेश प्रजापति को बड़ी चिंता रहती है की कोई बुजुर्ग महिला या पुरुष कहीं परेशान तो नहीं है। और अक्सर देखने को मिलता है कि प्रजापति जी किसी बुजुर्ग को लेकर जांच करवाने खुद चले जाते हैं और अगर उनको कुछ मालूमात नहीं है तो उनको बताने की कोशिश करते हैं, उनको समझने की कोशिश करते हैं। क्योंकि इतनी भीड़ में बताने वाला कोई नहीं होता वहां पर रामनरेश प्रजापति जी बुजुर्गों को सम्मान के साथ बिठाना उनकी जांच कराने में सहायता करना और यहां तक आज हॉस्पिटल में उनको देखा गया कि उन्होंने एक बुजुर्ग की काफी मदद भी की और उनको कुछ खाने पीने के पैसे भी दिए, यह कार्य बड़ा अच्छा लगा। कुछ यादें ताजा हुई कि हमारे घर में भी बुजुर्ग हैं, जिनकी हम देख रहे करते हैं मगर यहां इतनी भीड़ में कौन किसको देखता है मगर एक साल से कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात रामनरेश प्रजापति जो कि हमेशा कमजोर लोगों की मदद करते रहते हैं अक्सर देखने को मिलता है आज उनसे कुछ बातचीत हुई तो उन्होंने यह बताया कि मुझको बचपन से समाज सेवा का बहुत शौक था आज उसका मौका हमें मिला कि हम बुजुर्गों की और कमजोर लोगों की मदद कर पा रहे हैं। मैं ईश्वर से यही दुआ करता हूं कि अक्सर हमें समाज सेवा जैसे काम के लिए मौका मिलता रहे और हम हमेशा समाज सेवा करते रहेंगे। ड्यूटी के साथ-साथ समाज सेवा बहुत जरूरी है उन्होंने बताया कि अगर यह इंसान के अंदर नहीं है तो वह इंसान किसी काम का नहीं है। ऐसा सभी को करना चाहिए एक दूसरे की मदद बहुत जरूरी है हर इंसान के अंदर इंसानियत होना बहुत जरूरी है। हम सभी लोग ऐसे जज्बे को सलाम करते हैं जो लोग समाज सेवा का जज्बा रखते हैं।




