मिशन शक्ति अभियान: क्षेत्राधिकारी हसनगंज ने स्कूली छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया

0
75

उन्नाव।उन्नाव के सर्किल हसनगंज क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण के तहत स्कूली छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी हसनगंज श्री अरविन्द कुमार चौरसिया ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मटरिया और श्रीमती सभा कुमारी बालिका इंटर कॉलेज हसनगंज में स्कूली छात्राओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के महत्व और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो 1090 181 112 1098 108 102 1076 1930 के बारे मे भी जानकारी दी गई । क्षेत्राधिकारी महोदय ने छात्राओं को बताया कि कैसे वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकती हैं और अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना था। क्षेत्राधिकारी महोदय ने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ेगी।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here