आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पंचर ट्रक के पहिया बदल रहे चालक परिचालक को ट्रेलर ने टक्कर मारी तीन की मौत

0
177

बांगरमऊ उन्नाव।बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पंचर हुए ट्रक पहिया बना रहे चालक परिचालक को पीछे से आए तेज गति के ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी । इस दर्दनाक हादसे में ट्रेलर का चालक व ट्रक के चालक परिचालक सहित तीनो की मौत हो गई।घटना की सूचना पर पुलिस ने किसी तरह मृतकों की जानकारी जुटाकर शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।
चालक मछली लोडकर अपने परिचालक के साथ ट्रक को लेकर आगरा से लखनऊ की तरफ जा रहा था। तभी मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 232 पर ग्राम देवखरी चौकी के निकट उनके वाहन का एक टायर पंचर हो गया । बताया जा रहा है जिससे चालक परिचालक दोनों मिलकर वाहन से नीचे उतरकर पंचर पहिए की मरम्मत हेतु कार्य में लगे हुए थे। ठीक इसी दौरान पीछे से आया तेज रफ्तार दूसरा ट्रेलर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया । इस दर्दनाक हादसे में पहिया बना रहे दोनों चालक,परिचालक पहियों की चपेट में आ गए तथा दूसरे ट्रेलर का चालक बुरी तरह केबिन में दबकर लहूलुहान हो गया । घटना की सूचना पर यूपीडा रेस्क्यू टीम ने तीनो को बांगरमऊ अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां के डाक्टरों ने तीनो को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की गई है तथा दोनों वाहनों पर सवार तीनों लोगों की मौत होने से पुलिस को उनकी पहचान कराने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
ट्रक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पीछे से घुसे ट्रेलर का केबिन बुरी तरह से पिचककर चेचिस से अलग होकर बिखर गया जिसमे फंसे चालक का शव निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को क्रेन आदि से खासी मशक्कत करनी पड़ी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here