मंगलवार को जनता दर्शन में एसडीएम ने सभी फरियादियों को गम्भीरता से सुना और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु मातहतों को कड़े निर्देश दिए

0
161

पुरवा,उन्नाव।तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने जनता दर्शन में शिकायत कर्ताओं की जन समस्याओं को गम्भीरता से सुना और उनके निराकरण हेतु अपने मातहतों को निर्देशित किया। जहां कुल 19 मामले प्राप्त हुए जिसमें 15 राजस्व व 4 प्रकरण पुलिस से संबधित थे। वहीं मौके पर 6 मामलो का निस्तारण भी एसडीएम ने कराया। जहां शेष मामलों के निपटारे के लिए मातहतों को निर्देश दिए। बताते चलें कि प्रत्येक समाधान दिवस में राजस्व के मामलों की बढ़ती समस्याओं के मद्देनजर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने प्रत्येक मंगलवार को जनता दर्शन चलाकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करा रहे हैं। आज उन्होंने सभी लेखपालों को एक पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक लेखपाल अपनी राजस्व संबंधी रिपोर्ट लगाने के बाद मोहर का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि अधिकांश लेखपाल सिर्फ हस्ताक्षर करते हैं बल्कि मोहर नहीं लगाते हैं। और एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि उक्त अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here