एसडीएम ने ईओ को पत्र लिखकर नाली सफाई कराने के निर्देश दिए

0
129

पुरवा,उन्नाव।नगर पंचायत की नाली व नाला सफाई की एक बार फिर से पोल खुल गई जब सोमवार की शाम हल्की ही बरसात में नालियां चोक हो गई और घरों में पानी घुसने का खतरा मंडराने लगा। वहीं नगर वासियों की शिकायत पर एसडीएम ने ईओ को पत्र लिखकर नाली सफाई कराने के निर्देश दिया हैं।
सोमवार की सायं हल्की बरसात के बाद मौरावां मार्ग पर नगर के मोहल्ला मिर्री चौराहा से मझिगवां तिराहा की ओर बनी नाली चोक होने से पानी ऊपर तक भर गया और लोगों के घरों में घुसने की नौबत आ गई। वहीं एक सप्ताह पहले भी इसी नाली के चोक होने से मोहल्ला वासियों के घरों में पानी घुस गया था। बरसाती पानी उफनाने के कारण खतरनाक व जहरीले कीड़े के घरों में घुसने की शंका बलवती हो गई। इससे नगर वासियों में रोष देखा गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अधिकांश घरों में छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनकी सुरक्षा का खतरा मंडराने लगा है। नगर प्रशासन उदासीनता की पराकाष्ठा पार कर चुका है। इस बार बरसात से पहले नालियों और नाले को तलहटी तक साफ नहीं कराया गया है। इसलिए पहली बार ऐसी समस्या मोहल्ले में हुई है। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने ईओ नगर पंचायत पुरवा को पत्र जारी कर निर्देश देते हुए कहा कि मौके का मुवायना कर शीघ्र नाला सफाई कराकर अवगत कराएं।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here