पुरवा, उन्नाव।देवी संस्थान लखनऊ की प्रबंध निदेशिका डॉ० सुनीता गांधी के निर्देशानुसार विकास खण्ड हिलौली के दो विद्यालय कंपोजिट मिर्जापुर और कंपोजिट महरानीखेड़ा के छात्रों के सुचारु पठन-पाठन के लिए एलेक्सा डिवाइस प्रदान की गई। देवी संस्थान के डीसी जितेन्द्र कुमार और प्रतिनिधि शुभांकर डे के द्वारा एलेक्सा डिवाइस भेंट की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विकास सिंह और सत्य प्रकाश पाण्डेय तथा अन्य शिक्षक कमलेश कुमार प्रजापति, मनीष कुमार, कुलदीप श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र सिंह, नमिता चौरसिया, प्रदीप कुमार, शिवम् दीक्षित, सचिन कुशवाहा, सोनी गौतम, अंशू सिंह, रामचन्द्र, अंजली द्विवेदी, अनिल यादव, ललिता, रवींद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। इस संबध में बीईओ सुरेश कुमार ने बताया कि उक्त डिवाइस से छात्र तकनीकी जानकारी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया।




