संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगायी फांसी

0
101

शिवली,कानपुर देहात।रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में शिवली क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर के अटिया गांव में एक युवक ने कमरे के अंदर कुंडी बंद कर छत में लगे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी । मौत से परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पहुंच छानबीन शुरू कर फील्ड यूनिट टीम बुला साक्ष्य संकलित करवाए और शव को कब्जे में ले पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बताते चलें कि थाना रसूलाबाद के तिस्ती चौकी के अंतर्गत बाघपुर गांव निवासी राजेश पाण्डेय का 24 वर्षीय पुत्र अंकित पाण्डेय शिवली क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर औनहां के अटिया निवासी मोनू तिवारी पुत्र राम बाबू के यहां लगभग एक माह से किराए पर कमरा लेकर रह रहा था और सब्जी का ठेला लगाता था रविवार की शाम वह अपने पत्नी कल्पना के साथ कहीं घूम कर आया था उसी समय उसकी पत्नी किसी काम को लेकर बाहर चली गई तभी अंकित ने कमरे के अंदर भीतर से कुंडी लगाकर कमरे के छत में लगे पंखे के कुंडें में दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।जब पत्नी ने आकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था तो उसकी चीख-पुकार निकल गई मां कुंती देवी,बहन राधा और भाई अर्पित का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर औनहां चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और छानबीन शुरू की जानकारी पर कोतवाल प्रवीण कुमार यादव, अपराध इंस्पेक्टर शीलेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित करवाए और शव को कब्जे में ले पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति का पता चलेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here