अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,सब्जी खरीद कर घर जा रहा था

0
103

पुरवा,उन्नाव।मुख्यालय से सब्जी खरीदकर अपने घर जा रहे युवक को पुरवा मौरावां मार्ग पर तुसरौर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह मरणासन्न हो गया। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए विधिक कार्यवाही की।
रविवार को जयनारायण पुत्र स्व० नन्हकऊ उम्र 28 उन्नाव से सब्जी लेकर अपनी बाइक से मौरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने गांव पांडेयपुर जेरा जा रहा था। तभी पुरवा मौरावां मार्ग पर स्थित तुसरौर गांव के पास कोई अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक की पत्नी रंजना, एक वर्ष का बेटा यश, छोटा भाई रामकुमार, तीन बहनों में शोभा, गीता, सीता तथा मां कुंवारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार मृतक सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके न रहने से परिवार पर पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here