उन्नाव।प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश दिनेश शर्मा जी का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचने के पूर्व सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्होंने नमन किया एवं शहीद ठाकुर जसा सिंह स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही परिसर में वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने उन्हें अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीकान्त कटियार ने कहा कि प्रबुद्ध जन समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हैं।समाज को जागरूक करके एक अच्छे समाज के निर्माण में भी प्रबुद्ध जनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा जी उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्नाव वीरों की धरती है तपोवन की धरती है।सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम चल रहा है।भाजपा की सरकार का प्रथम कार्य गरीब की सेवा है।मोदी जी के जन्मदिन से यह अभियान चालू हुआ है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा।उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल आज वोट चोरी की बात करते हैं क्योंकि उनकी पार्टी का केवल एक ही मकसद रहा है कि फूट डालो राज करो।लेकिन मोदी जी के शासन में यह संभव नहीं हैं पारदर्शी, निष्पक्षता और बिना हिंसा के आज चुनाव होते हैं देश का युवा, गरीब, किसान, महिला सब मोदी जी के साथ है।विपक्षी पार्टियों को यही हैरानी है लेकिन शायद वह नहीं जानते कि पूरे देश में जहां जहां भाजपा की सरकारे हैं वहां सेवा भाव के माध्यम से गरीबो को सरकारी योजनाओं का लाभ सरकार द्वारा दिया जा रहा है।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तो उत्तम बन ही रहा है साथ ही गुण्डागर्दी, माफियागिरी खत्म करने का काम योगी जी ने किया है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी,सदर विधायक पंकज गुप्ता,सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह,जिला महामंत्री आशीष बाजपेई,बांगरमऊ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुनलाल दिवाकर, फतेहपुर चौरासी मनोज निषाद,चेयरमैन बांगरमऊ रामजी गुप्ता,फतेहपुर चौरासी मिथलेश जायसवाल,ऊगू चेयरमैन प्रतिनिधि अनुज दीक्षित,मंडल अध्यक्ष गोविन्द कुशवाहा,जगजीत राजपूत,संदीप सिंह,अजय द्विवेदी,सोनू सिंह एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
देखे फोटो।





