हाइवे पर चलते डंपर में केबिन से उठा धुंआ,लगी आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने पाया काबू, चालक ने कूदकर बचाई,अपनी जान,दो घंटे प्रभावित रहा यातायात

0
116

संवाददाता,घाटमपुर।घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा में चलते डंपर की केबिन से धुआं निकलने के बाद अचानक आग लग गई। देखते ही देखते डंपर आग का गोला बन गया यहां मौके से निकल रही पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू इस दौरान कानपुर सागर हाइवे पर दो घंटे यातयात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को किनारे करवाकर प्रभावित यातायात को बहाल कराया है।घाटमपुर थाना क्षेत्र के कानपुर -सागर हाइवे पर स्थित पतारा मस्जिद के पास कानपुर से घाटमपुर की ओर जा रहे डंपर के केबिन में अचानक धुआं उठने के साथ आग लग गई। इस दौरान यहां मौके से निकल रही पुलिस ने डंपर को हाइवे पर जलता देखा। तो फोनकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया है। इस दौरान कानपुर सागर हाइवे पर लगभग दो घंटे यातयात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहन को क्रेन की मदद से किनारे करवाकर यातयात बहाल कराया है। घाटमपुर थाना क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी, फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया है। घाटमपुर तहसील क्षेत्र तहरापुर गांव निवासी डंपर चालक पुष्पेंद्र ने बताया कि वह डंपर लेकर कानपुर से कबरई जा रहा था, जैसे ही वह पतारा कस्बा पहुंचा तभी अचानक तेज आवाज के साथ आग लग गई। उसने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद मोटर मालिक और पुलिस को सूचना दी है।डंपर के जलने से कानपुर सागर हाइवे पर यातयात प्रभावित हो गया। इस दौरान कानपुर की ओर धरमपुर तक और घाटमपुर की ओर से टेनापुर मोड तक जाम के हालात बन गए। पुलिस ने वाहनों को किनारे करवाकर हाइवे के प्रभावित यातयात बहाल कराया है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here