उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता मे सपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस

0
119

मैथा,कानपुर देहात। मैथा तहसील में शनिवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तहसील समाधान दिवस। उपजिलाधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने न्यायिक एसडीएम आर एस तिवारी व तहसीलदार सुनील कुमार के साथ शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को सुना। एसडीएम ने तहसील समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मैथा में लोगों की शिकायतों को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। तहसील समाधान दिवस में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें राजस्व विभाग की सर्वाधिक 30 पुलिस विभाग की 0 7 विद्युत की 09 आपूर्ति विभाग 02 खण्ड विकास अधिकारी की 05 वन विभाग की 01 शिकायत प्राप्त हुई। राजस्व विभाग की 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों के ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें। इस मौके नायब तहसीलदार अनुरुद्ध कुमार बीडीओ संजू सिंह प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 सिद्धार्थ पाठक एबीएसए सपना सिंह कानूनगो नन्दकिशोर , राजकुमार राठौर, एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार पाल एडीओ समाज कल्याण धीरज सविता प्रभारी सीडीपीओ सुमन लता सहित तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here