नील गाय से टकराई महंत मनोजानंद उर्फ़ गोल्डन बाबा की कार

0
132

शिवली,कानपुर देहात। बीच सड़क पर अचानक नील गाय आ जाने से टकराई टाटा सफारी कार बाल बाल बचे गोल्डन बाबा। शनिवार की दोपहर शिवली रसूलाबाद मार्ग पर सहतावनपुरवा गांव के सामने पिपलेश्वर धाम के महंत गोल्डन बाबा की कार एक नील गाय से टकरा गई जिसमें कार सवारों के बीच अफरातफरी मच गई। वहीं नील गाय की मौके पर मौत हो गई एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को शिवली सीएचसी भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के काकादेव स्थित पिपलेश्वर धाम के महंत मनोजानंद उर्फ गोल्डन बाबा अपनी टाटा सफारी कार से कार चालक अनिल सिंह विश्व बैंक बर्रा कर्रही कानपुर के साथ मंदिर के आर्किटेक्ट जीतेंद्र सिंह पुत्र मान बहादुर निवासी शास्त्री नगर कानपुर और लुधियाना गारमेंट के मालिक कल्लन सिंह पुत्र स्व शेर सिंह के साथ उमरैन जिला औरैया में निर्माणाधीन मंदिर में काम करवाने के लिए जा रहे थे। वह लोग शिवली कोतवाली क्षेत्र के सहतावनपुरवा गांव के सामने पहुंचे थे तभी अचानक नील गाय के सामने आ जाने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से कार सवारों के बीच अफरातफरी मच गई।जिसमें आर्किटेक्ट जीतेंद्र सिंह घायल हो गए और गोल्डन बाबा समेत अन्य लोग बाल बाल बचे। वहीं नील गाय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल प्रवीण कुमार यादव और क्राइम इंस्पेक्टर शीलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में कार सवार एक युवक घायल हो गया उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी शिवली भेजा गया है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here