मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति के विर्चुअल उद्धघाटन मे शामिल हुए लोग

0
108

शिवली,कानपुर देहात। शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा नारी सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित नारी शक्ति मिशन फेज 5 के शुभारंभ एवं नव स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन मिशन शक्ति केंद्रो से संबंधित एसओपी की पुस्तिका का विमोचन वर्चुअल तरीके से किए जाने के दौरान शिवली कोतवाली में पुलिसकर्मियों समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम के समापन के बाद कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर ने लोगों को टोल फ्री नंबर समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूक किया।
नारी सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित नारी शक्ति मिशन 5 के शुभारंभ एवं नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया गया। वर्चुअल उद्घाटन के दौरान शिवली कोतवाली में नारी शक्ति मिशन से जुड़ी महिला पुलिसकर्मियों एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ-साथ काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर शीलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर महिलाओं एवं बच्चियों को पुलिस द्वारा स्वावलंबी एवं निर्भीक बनाए जाने के उद्देश्य से नारी शक्ति मिशन फेज 5 अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को टोल फ्री नंबर हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन ,112 आपातकालीन पुलिस ,181 महिला हेल्पलाइन ,1098 चाइल्ड लाइन ,108 एंबुलेंस सेवा ,102 स्वास्थ्य सेवा 101 फायर बिग्रेड ,के बारे में जानकारी देते हुए व छात्राओं की सुरक्षा हेतु शोहदों व मनचलों पर निगरानी करते हुए एवं ह्यूमन ट्रैफिकिंग चाइल्ड एब्यूज साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की भी जानकारी देते हुए, बाल श्रम उन्मूलन ,बाल विवाह रोकथाम व सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उप निरीक्षक शिवेंद्र वर्मा प्रवीण कुमार मिश्रा नरेंद्र सिंह महिला उप निरीक्षक चंद्र कुमारी बुंदेला सुषमा आभा गार्गी रामादेवी मनीष कुमार तिवारी मिथिलेश कुमार रामनरेश रवि प्रवीण अतुल जयकिशन मोहित आदि पुलिसकर्मी व व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री हिमांशु शर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here