उन्नाव।शरद कालीन नव रात्रि पर्व दिनांक 22.9 2025 से प्रारंभ होकर दिनांक 01 10 2025 को नवमी तथा दिनांक 02 10 2025 को विजयदशमी पर्व में कानून व्यवस्था शांति व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपद में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती किया है । जोनल मजिस्ट्रेट के अंतर्गत श्री राजीव राज नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव, शहर उन्नाव का समस्त क्षेत्र, श्री क्षितिज द्विवेदी उप जिला मजिस्ट्रेट सदर ,अपनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले समस्त थाना क्षेत्र, श्री शिवेंद्र कुमार वर्मा उप जिला मजिस्ट्रेट सफीपुर, अपनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले समस्त थाना क्षेत्र,सुश्री प्रज्ञा पांडे उप जिला मजिस्ट्रेट हसनगंज, अपनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले समस्त थाना क्षेत्र,श्री रनवीर सिंह उप जिला मजिस्ट्रेट बीघापुर,अपनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले समस्त थाना क्षेत्र, श्री प्रमेश श्रीवास्तव उप जिला मजिस्ट्रेट पूर्वा अपनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले समस्त थाना क्षेत्र, श्री बृजमोहन शुक्ला उपजिला मजिस्ट्रेट बांगरमऊ अपनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले समस्त थाना क्षेत्र ,श्री शुभम यादव अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम कलेक्ट्रेट उन्नाव, कस्बा शुक्लागंज गंगा घाट समस्त क्षेत्र,इसी प्रकार सेक्टर मजिस्ट्रेट के अंतर्गत श्रीमती सुरभि गौतम तहसीलदार सदर उन्नाव, कोतवाली सदर के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र, श्रीमती साक्षी राय तहसीलदार बांगरमऊ कोतवाली बांगरमऊ के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र, श्री मनीष द्विवेदी तहसीलदार पुरवा कोतवाली पुरवा के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र,श्री देवेंद्र यादव प्रभारी तहसीलदार सफीपुर कोतवाली सफीपुर के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र, धीरज कुमार त्रिपाठी नायब तहसीलदार उन्नाव, थाना गंगा घाट के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र, श्री यशवंत राय नायब तहसीलदार सदर,थाना अचलगंज के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र में तैनाती किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था शांति व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराकर सकुशल शांतिपूर्ण समस्त त्योहारों को संपन्न कराएंगे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो यह विशेष ध्यान रखा जाए।




