सुनीता कुशवाहा के नेतृत्व में बांगरमऊ नगर को अशोक स्तंभ की सौगात दिलाने की ऐतिहासिक पहल

0
68

बांगरमऊ,उन्नाव।मानव उत्थान सेवा समिति, बांगरमऊ की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने नगर के कल्याणी नदी तिराहे पर स्थित तिकोनीया स्थल (आलोक कुशवाहा जी के घर के सामने) पर अशोक स्तंभ की स्थापना की माँग उठाकर एक ऐतिहासिक पहल की है। इस संबंध में उन्होंने नगर पालिका परिषद, बांगरमऊ को औपचारिक ज्ञापन सौंपा है।सुनीता कुशवाहा ने कहा कि अशोक स्तंभ शांति, एकता, समानता और बंधुत्व का प्रतीक है। यदि इस तिकोनीया स्थल पर स्तंभ स्थापित होता है तो यह बांगरमऊ नगर ही नहीं बल्कि पूरे उन्नाव जिले के लिए गौरव की बात होगी। उन्होंने कहा कि यह स्मारक नागरिकों में राष्ट्रीयता, ऐतिहासिक चेतना और सामाजिक एकजुटता का संदेश देगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और बांगरमऊ नगर का नाम प्रदेश व देश के सांस्कृतिक मानचित्र पर और अधिक गौरव से अंकित होगा। सुनीता कुशवाहा ने नगर पालिका परिषद से आग्रह किया है कि इस प्रस्ताव को तुरंत पारित कर शासन को भेजा जाए, ताकि शीघ्र स्वीकृति मिल सके और नगर गौरवशाली अध्याय की ओर बढ़ सके।
इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य –
श्री धर्मराज कुशवाहा, श्री राकेश सिंह, श्री कमलेश कुशवाहा, श्री रामविलास सैनी, श्री लक्ष्मण गौतम, श्री सत्यनाम गौतम, श्री रवि कुशवाहा तथा श्री प्रदीप कुशवाहा – भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस माँग का पूर्ण समर्थन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि अशोक स्तंभ की स्थापना बांगरमऊ नगर के गौरव को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here