वाराणसी में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किये गए लाठी चार्ज को लेकर अधिवक्ताओ ने दिया ज्ञापन

0
97

मैथा,कानपुर देहात। वाराणसी में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किये गए बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज को लेकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने तथा अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर लायर्स एसोसिएशन मैथा के अधिवक्ताओं द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मैंथा को सौपा गया है।

लॉयर्स एसोसिएशन मैथा के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा की अगुवाई में तहसीलदार मैथा को मुख्यमंत्री को संबोधित दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 17 सितंबर को सेंट्रल बनारस वार एसोशिएशन के अधिवक्ताओं के साथ थाना पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठी चार्ज किया गया है जिसमें अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह को गंभीर चोटें आई है और वह लहूलुहान हो गए थे जिससे संपूर्ण अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त है। उस घटना की अधिवक्ता समाज घोर निंदा करता है। पुलिस द्वारा की गई इस घटना से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि आपके शासनकाल में अधिवक्ताओं के प्रति पुलिस निरंकुश होती जा रही है जबकि पुलिस और अधिवक्ता दोनों ही कानून के सिपाही हैं। उक्त घटना में घायल हुए सम्मानित अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह का इलाज अभी भी चल रहा है। यह घटना न केवल अधिवक्ताओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है बल्कि न्याय व्यवस्था की गरिमा पर गंभीर आघात है। अभिलंब अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया जाए एवं अधिवक्ताओं के प्रति पुलिस का आचरण व व्यवहार सही राह पर लाया जाए।इस मौके पर रविशंकर ,उमाकांत तिवारी, सुधीर सिंह भदौरिया ,प्रमोद कुमार ,राहुल दीक्षित, शोभा देवी, जितेंद्र कुमार सोनी, देवेंद्र त्रिपाठी ,रविकांत कमल, विजय माला ,राजीव दीक्षित ,विजय कांत, कन्हैया गुप्ता, विजय माला, क्षितिज सेंगर,भरत सिंह सिंगर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here