उन्नाव।माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा के सम्बंध में 01 सितंबर 2025 को निर्णय के विरोध में आज 17 सितंबर बुधवार को उ०प्र०जूनियर हाई स्कूल(पू०मा०) शिक्षक संघ जनपद उन्नाव के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अनुपम मिश्र संरक्षक राघवेंद्र सिंह महामंत्री राम जन्म सिंह के नेतृत्व में जनपद उन्नाव के यशस्वी सांसद मा०सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज जी से भेंट की तथा प्रांतीय अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी व महामंत्री नरेश कौशिक के निर्देशानुसार माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय शिक्षा मंत्री जी भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन दिया । अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने कहा कि यह निर्णय देश तथा प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के हितों के विपरीत है। दशकों से विभागीय सेवा शर्तों के साथ सेवा देते आ रहे शिक्षकों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम एवं NCTE अधिनियम लागूं होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट प्रदान करने हेतु अधिनियम में संशोधन कराने के लिए प्रयास करें । उनसे अनुरोध किया गया कि प्रदेश के लाखों शिक्षकों के हित में आप इस अन्याय को रोकने के लिए भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय शिक्षा मंत्री जी भारत सरकार को हमारा ज्ञापन भेज कर तथा हमारी मांगों के संदर्भ में उनसे बात कर हमें न्याय दिलाने का कष्ट करें । संपूर्ण शिक्षक परिवार आपका आभारी होगा । माननीय सांसद श्रीसच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज जी ने कहा कि स्थापित व्यवस्था के अनुसार ही कार्य किया जाना चाहिए जो भी पुराने शिक्षक हैं उन्हें टी ई टी करने हेतु बाध्य करना गलत है ।हम इस मुद्दे पर शिक्षकों के साथ हैं और उनका भरपूर समर्थन करते हुए उनकी मांग भारत सरकार तक पहुंचाएंगे तथा अनुरोध करेंगे कि वह शिक्षक हित में इस निर्णय को परिवर्तित करने /इसे बदलवाने /इसमें परिवर्तन कराने का कष्ट करें ।
प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अनुपम मिश्र संरक्षक राघवेंद्र सिंह महामंत्री राम जन्म सिंह उपाध्यक्ष उमेश चन्द्र अनूप कुमार शुक्ला तौसीफ अली शिवकुमार शशिराज सिंह पंकज दीक्षित सत्यनारायण पटेल प्रदीप कुमारसोनकर राजेश यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।




